चेंग्दू। चीन के ड्यूल सीटर लड़ाकू ट्रेनर विमान जेएफ-17बी ने गुरुवार को अपनी पहली उड़ान भरी।
इस विमान को चीन की कंपनी ने तैयार किया है और इसने दक्षिणपश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में पहली उड़ान भरी।
एवीआीसी के मुताबिक, एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (एवीआईसी) द्वारा तैयार जेएफ-17, जेएफ-17बी वैश्विक बाजार और अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुकूल तैयार किए गए हैं।
एवीआईसी ने जारी बयान में कहा कि इस विमान का इस्तेमाल शांति समय में प्रशिक्षण के लिए किया जा सकता है और युद्ध के समय भी इसका इस्तेमाल हो सकता है।
विमान अपनी पहली उड़ान के दौरान आसमान में लगभग 26 मिनट तक रहा।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह