लॉस एंजेलिस। गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के एक बड़े प्रशंसक ब्रायन रे ने उनकी तरह दिखने के लिए कथित तौर पर 90 बार प्लास्टिक सर्जरी कराई और इस पर उन्होंने करीब 80,000 डॉलर से ज्यादा खर्च किया। कैलिफोर्निया के रहने वाले रे हमेशा से ब्रिटनी के दीवाने रहे हैं।
‘एसेशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मेक मी’ की गायिका के इस दीवाने ने ब्रिटनी की तरह दिखने के लिए खुद को 90 बार ऑपरेशन की प्रक्रिया से गुजारा।
रे ने नाक, मोटापा लाने के इंजेक्शन, लेजर प्रक्रिया से बाल हटवाने, होंठ और बोटोक्स इंजेक्शन पर करीब 80,000 डॉलर खर्च किया। इसके अलावा अपनी त्वचा के लिए भी उन्होंने हर माह लोशन और क्रीम पर 500 डॉलर खर्च किया।
अपनी इस दीवानगी पर रे कहते हैं, “जब मैं काफी छोटा था तो मुझे लगता था कि मैं उनकी तरह हूं। मेरे ऊपर जुनून सवार था, मैंने उनके सभी साक्षात्कार देखे। उनकी कोरियोग्राफी सीखी और उनकी जैसी मुस्कान के हासिल करने के लिए सर्जरी करवाई।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़