मुंबई: अभिनेत्री रकुल प्रीत ने मुंबई में अपने कुछ प्रशंसकों को हेलीकॉप्टर यात्रा कराई। उन्होंने कहा कि अपने प्रशंसकों के लिए उनके मन में और भी कई ‘रोमांचक विचार’ हैं।
अपने व्यक्तिगत ऐप पर उन्होंने एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसके तीन विजेताओं ने उनके साथ 15 मिनट की हेलीकॉप्टर यात्रा का मजा उठाया।
रकुल ने आईएएनएस से कहा, “मुझे रोमांच पसंद है और मैं अपने प्रशंसकों को भी यही अनुभव देना चाहती थी। इसलिए अब मेरे पास एक ऐप है, जो मुझे दिखाता है कि मेरे सबसे बड़े और सबसे अधिक जुनूनी प्रशंसक कौन है और इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न मैं कुछ ऐसा कुछ करूं, जिससे मैं अपने प्रशंसकों के साथ व्यक्तिगत रूप में जुड़ पाऊं और जिसमें शामिल होने में वे रोमांच महसूस करें।”
उन्होंने कहा, “इससे मुझे उनके बारे में, उनकी दिलचस्पी के बारे में बहुत कुछ पता चला और यह हेलीकॉप्टर यात्रा मजेदार रही। भविष्य में अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए मेरे मन में और भी अधिक मजेदार विचार हैं।”
रकुल ‘यारियां’ और ‘अय्यारी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।