मुंबई| ईद के मौके पर अभिनेत्री जरीन खान ने अपने हाथ पर खुद मेहंदी लगाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह मोबाइल में सेव मेंहदी की डिजाइन देखकर मेंहदी लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।
जरीन ने वीडियो को कैप्शन दिया, “ईद की तैयारी।”
त्योहार के लिए तैयार होने के बाद, उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके प्रशंसकों को ईद मुबारक की शुभकामनाएं दे रही हैं।
उन्होंने ऑरेंज रंग का सूट पहना था
कोरोनावायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के बीच लोगों ने अपने घरों में ही ईद मनाई।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’