Skip to content

Categories

  • Automobile
  • blog
  • Business
  • Cartoon
  • Corona Updates
  • Crime
  • Dating Tips
  • Delhi
  • Drivers in Windows 11
  • Entertainment
  • Fake News
  • Fix PC Issues
  • Hamare Columnists
  • Health
  • Janmat Samachar
  • Khaas Khabar
  • Lifestyle
  • National
  • Newsbeat
  • Notepad++
  • Photos
  • Politics
  • Science
  • Special
  • Sports
  • Stories
  • Technology
  • Viral
  • Windows Update Errors
  • World
August 9, 2026
  • Facebook
  • Facebook
  • Instagram
  • Linkedin
  • Youtube
  • VK
  • Twitter
  • Youtube
Janmat Samachar

✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

Exclusive
Breaking News
श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला, श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला, पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद हंगामे और विरोध के बीच लोकसभा से पारित हुआ विनियोग विधेयक हंगामे और विरोध के बीच लोकसभा से पारित हुआ विनियोग विधेयक
Primary Menu
  • English
  • कोरोना
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • फेक न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • वायरल
  • टेक्नॉलॉजी
  • खेल
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • फोटो गैलरी
    • पिक्चर्स
    • कार्टून
  • अन्य
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नेस
    • हमारे कॉलमनिस्ट
    • अपराध
यूट्यूब
  • Home
  • National
  • जामिया के छात्र की चार्जशीट किसने लीक की जवाबदेही तय करे कमिश्नर: हाईकोर्ट
  • National

जामिया के छात्र की चार्जशीट किसने लीक की जवाबदेही तय करे कमिश्नर: हाईकोर्ट

Inder Vashisth March 8, 2021 1 min read
इंद्र वशिष्ठ
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले साल हुए दंगों के मामले में दायर चार्जशीट/आरोप पत्र पर अदालत के संज्ञान लेने से पहले ही उसका मीडिया में लीक होना अपराध है।
अदालत ने इस मामले की सुनवाई के दौरान 5 मार्च 2021 को पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि यह घटना अपराध है।
कमिश्नर जवाबदेही तय करे-
जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त  सच्चिदानंद श्रीवास्तव को हलफनामा दायर कर जानकारी को मीडिया में लीक करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की जवाबदेही तय करने को कहा है।
आरोप साबित-
अदालत ने कहा कि एक बार मीडिया में आने पर यह आरोप (लीक होने का) साबित हो चुका है। यह अब सिर्फ आरोप नहीं पुलिस को तय करना होगा कि यह किसने किया।
जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने पुलिस के वकील से कहा,”यदि आप बहस करना चाहते हैं तो, मैं सुनने के लिए तैयार हूं। लेकिन यह समझें कि यह आरोपों के चरण से परे है।”
पुलिस के वकील अमित महाजन ने अदालत में कहा कि पूरक आरोप-पत्र के दस्तावेज/ सामग्री पुलिस द्वारा मीडिया में लीक नहीं की गई।
इसलिए पुलिस पर जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकती, क्योंकि उन्होंने इसे लीक नहीं किया है।
मीडिया ने किया तो चोरी है, हर हाल में अपराध है-
इस पर अदालत ने कहा, ‘यह संपत्ति/ दस्तावेज (आरोप पत्र)एक पुलिस अधिकारी के हाथ में थे और अगर आपके अधिकारी ने ऐसा किया है तो यह अधिकारों का दुरुपयोग है, अगर इसकी मंजूरी किसी और को दी गई तो विश्वास का आपराधिक उल्लंघन है और अगर इसे मीडिया ने कहीं से लिया है तो यह चोरी है। इसलिए हर सूरत में अपराध बनता है।’
पुलिस ने बयान लीक किया-
अदालत जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी के समक्ष दर्ज कराए गए बयान को मीडिया में लीक करने पर पुलिस पर कदाचार का आरोप लगाया है।
चार्जशीट आरोपी से पहले मीडिया में लीक-
अदालत में तन्हा के वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने हाल ही में निचली अदालत के समक्ष पूरक आरोप पत्र दायर किया था और आरोपियों को इसकी प्रति उपलब्ध कराए जाने से पहले ही इसके कुछ अंश अगले ही दिन मीडिया के पास थे।
निचली अदालत ने तब तक पूरक आरोप-पत्र पर संज्ञान भी नहीं लिया था और तब निचली अदालत ने एक आदेश पारित कर मीडिया की आलोचना की थी। उन्होंने इस संदर्भ में अतिरिक्त हलफनामा दायर करने के लिए अदालत से समय की मांग की।
अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 25 मार्च को तय की है।
पुलिस की जांच रिपोर्ट रद्दी का टुकड़ा-
उल्लेखनीय है कि एक मार्च को हाईकोर्ट ने इस मामले में पुलिस की सतर्कता जांच रिपोर्ट पर असंतोष जताया था। पुलिस की विजिलेंस रिपोर्ट को ‘अधपका’ और ‘ रद्दी कागज का बेकार टुकड़ा’ बताया था।
हाईकोर्ट ने मीडिया में सूचनाएं लीक होने को लेकर दिल्ली पुलिस को जबरदस्त फटकार लगाई।
अदालत को पुलिस और मीडिया हाउस, जी न्यूज मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के वकील विजय अग्रवाल के माध्यम से जवाबदेही के लिए सुनवाई करना बाकी है।
तन्हा के वकील ने पहले कहा था कि दस्तावेजों के लीक होने के संबंध में पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर सवाल की जांच के अलावा, एक संज्ञेय अपराध भी किया गया है और उचित कार्रवाई करना आवश्यक है.उन्होंने कहा था कि मीडिया घरानों- जी न्यूज मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड और ऑप इंडिया के कदम ने मीडिया में इस तरह के दस्तावेज रखने के लिए नियमों (प्रोग्राम कोड) का उल्लंघन किया।
जी न्यूज सूत्र बताए-
हाईकोर्ट ने इससे पहले दंगा मामले में तन्हा के कथित कबूलनामे के प्रसारण पर जी न्यूज से सवाल किया था और कहा था कि इस तरह के दस्तावेजों को बाहर लाकर प्रकाशित नहीं किया जा सकता है।
अदालत ने मीडिया हाउस को निर्देश दिया था कि वह एक हलफनामा दाखिल करे, जिससे उस सूत्र का नाम पता चले जिससे संबंधित पत्रकार को दस्तावेज मिले थे।
चोरी के मामले से भी बदतर जांच की –
जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने एक मार्च को दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में सुनवाई करते हुए आसिफ इकबाल तनहा की रिट याचिका पर उनके मीडिया ट्रायल के खिलाफ दिल्ली पुलिस के सतर्कता विभाग को जमकर तलाड़ लगाई थी। अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि यह जांच छोटी-मोटी चोरी के मामले से भी बदतर है।
सतर्कता पूछताछ के लीक होने के सूत्र को स्थापित करने में विफल होने के कारण पुलिस अधिकारियों को कठोर आदेशों की चेतावनी देते हुए अदालत ने यह भी कहा था कि सुनवाई की अगली तारीख पर विशेष पुलिस आयुक्त (विजिलेंस) को उपस्थित होना होगा।
अदालत ने जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष को खारिज करते हुए कहा कि केस फाइल की सूचना लीक केवल इसलिए असुरक्षित नहीं हो गई, क्योंकि दिल्ली पुलिस लीक के स्रोत की पहचान करने में विफल रही है।
बयान सड़क पर पड़ा कागज नहीं-
अदालत ने देखा कि जो इकबालिया बयान लीक हो गया है, वह मीडिया के लिए “सड़क पर पड़ा हुआ” कोई दस्तावेज नहीं है, जिसे आसानी से हासिल किया जा सके। अदालत ने आगे कहा कि यह मामला वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों द्वारा हैंडल किया गया है।
दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए केंद्र सरकार के स्थायी वकील अमित महाजन ने यह स्वीकार किया कि लीकेज अवांछनीय है,
जांच की निष्पक्षता के प्रति पूर्वाग्रह-
जिसके लिए अदालत ने कहा कि यह सिर्फ “अवांछनीय ही नहीं है। बल्कि यह अभियुक्त और जाँच की निष्पक्षता के प्रति पूर्वाग्रह है।”
अदालत ने यह भी कहा कि यह अवमानना भी है।
अदालत ने कहा,”आप ध्यान दें, ये वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। आपने कहां पूछताछ की, आपने किससे पूछताछ की? फाइलें कहां भेजी गईं? कौन उन्हें  दिल्ली सरकार  और गृह मंत्रालय  के पास ले गया? और उन्हें वहां से वापस कौन लाया?”
मीडिया ट्रायल-
ज़ी न्यूज़ सहित कई मीडिया चैनलों ने अपनी रिपोर्ट में तन्हा के ‘कथित इकबालिया बयान’ के तथ्यों का हवाला दिया था, जो आधिकारिक केस रिकॉर्ड का एक हिस्सा था और चैनलों ने स्वतंत्रता और निष्पक्ष जांच के अधिकार के प्रति पूर्वाग्रह पैदा किया और उसे मीडिया ट्रायल के लिए इस्तेमाल किया।
वहीं तन्हा के वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने 18 अगस्त, 2020 को प्रसारित ज़ी रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि यह रिपोर्ट उस खुलासे पर आधारित है जिसमें आरोप लगाया गया था कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र आसिफ ने दिल्ली में बसों में आग लगा दी थी और उसने दंगों में सक्रिय रूप से भाग लिया था।
हालांकि इकबालिया बयान  पर किसी भी अदालत में भरोसा नहीं किया जाएगा, लेकिन उनकी समस्या यह है कि कोर्ट में  आने से पहले यह लीक हो गया। तन्हा ने कथित रूप से हिंसक समाचार रिपोर्टों को हटाने और इस पर एक निष्पक्ष जांच के लिए प्रार्थना की है कि आखिर किस तरह यह जानकारी लीक हो गई।
उनके वकील ने कहा कि 15 अक्टूबर, 2020 को दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को स्रोत का खुलासा करने का निर्देश दिया था। हालांकि, इस आदेश के अनुपालन में उन्होंने (पुलिस) इस साल 16 जनवरी को केवल एक हलफनामा दायर किया, जिसमें कहा गया कि लीकेज के आरोप “असंबद्ध” थे।
पुलिस को केवल अपने लोगों को बचाने की चिंता- 
तन्हा के वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि समाचार चैनल द्वारा प्रसारण का उद्देश्य तन्हा की छवि धूमिल करना था। उन्होंने
पुलिस के आचरण पर भी सवालिया निशान खड़ा किया कि यदि दिल्ली पुलिस ईमानदार, पारदर्शी होती और अपना इरादा दिखाया होता, तो यह एक ऐसी एजेंसी हो सकती है जिस पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन उसे केवल अपने लोगों को बचाने की चिंता है। इसलिए उसी एजेंसी द्वारा एक और जांच का कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने मामले की स्वतंत्र जांच की प्रार्थना की।
दिल्ली पुलिस ने अपने हलफनामे में कहा कि उसने पूरी केस फाइल दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय को भेज दी थी। अदालत ने जिस तरह से पूछताछ की गई उस पर भी असंतोष जाहिर किया।
लीक किसने की पता लगाना होगा-
अदालत ने पुलिस को आरोपी के इकबालिया बयान के लीक होने की सतर्कता जांच रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर सतर्कता जांच यह पता लगाने में असमर्थ है कि क्या हुआ, तो कठोर आदेश पारित किए जाएंगे और पुलिस को यह पता लगाना होगा कि लीक कहां से हुआ था।
जज ने कहा, ‘सतर्कता जांच रिपोर्ट कहती है कि आरोप के संबंध में सबूत नही हैं। नहीं, आरोप पुष्ट हैं। आपको पता लगाना था कि यह किसने किया है’।
दंगों की साजिश का आरोप-
जामिया के छात्र आसिफ इकबाल तनहा को पिछले साल उत्तर पूर्व दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित एक मामले में मई 2020 में गिरफ्तार किया गया था।
 तन्हा फिलहाल जेल में हैं। पुलिस ने कहा था कि शाहीन बाग में अबुल फजल एन्क्लेव के रहने वाले तन्हा स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन के सदस्य थे और जामिया कोऑर्डिनेशन कमेटी का हिस्सा थे, जिसने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
पिछले साल 24 फरवरी, 2020 को उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। दंगों/हिंसा में करीब 53 लोग मारे गए थे और लगभग 200 लोग घायल हो गए थे।
यूएपीए में बंद-
24 साल के आसिफ इकबाल तन्हा की दिल्ली पुलिस ने दिल्ली दंगों के षड्यंत्र वाली एफआईआर नंबर  59 में यूएपीए की धाराओं के तहत मई 2020 में गिरफ़्तारी की थी। उसे फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में ”गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।

About Author

Inder Vashisth

See author's posts

Continue Reading

Previous भारत में कोरोना महामारी खत्म होने को है : स्वास्थ्य मंत्री
Next बिहार में मृत डॉक्टर बने सिविल सर्जन, विधानसभा में हंगामा, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी हैं

1 min read
  • National

पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

August 4, 2026 Team Janmat Samachar
1 min read
  • National
  • Technology

सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका

May 19, 2026 Team Janmat Samachar
1 min read
  • National

सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

May 19, 2026 Team Janmat Samachar

Recent Posts

  • श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला,
  • पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय
  • पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
  • कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद
  • हंगामे और विरोध के बीच लोकसभा से पारित हुआ विनियोग विधेयक
  • लेटेस्ट
  • पॉपुलर
  • 1 min read
    • Delhi

    श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला,

    August 7, 2026 Team Janmat Samachar
  • 1 min read
    • Khaas Khabar

    पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय

    August 4, 2026 Team Janmat Samachar
  • 1 min read
    • National

    पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    August 4, 2026 Team Janmat Samachar
  • 1 min read
    • Khaas Khabar

    कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद

    August 4, 2026 Team Janmat Samachar
  • 1 min read
    • Khaas Khabar

    हंगामे और विरोध के बीच लोकसभा से पारित हुआ विनियोग विधेयक

    August 4, 2026 Team Janmat Samachar
  • 1 min read
    • National

    नई दिल्ली नगरपालिका परिषद लॉकडाउन अवधि में अपने आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए विशेष परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराएगी

    2 April 7, 2020 Team Janmat Samachar 2
    • Delhi

    चुंबन का मजाकिया वीडियो बनाने वाला पुलिस के निशाने पर

    January 7, 2017 Team Janmat Samachar 1
  • 1 min read
    • Delhi

    इमली एक्सप्रेस के ज़ायके का सफर

    January 6, 2017 Team Janmat Samachar 1
  • 1 min read
    • Sports

    आयरलैंड में दहाड़ा हिन्दुस्तानी शेर, बॉडीबिल्डर पारस गुप्ता ने WFF इंटरनेशनल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2016 में जीता रजत पदक

    November 9, 2016 Team Janmat Samachar 1
  • 1 min read
    • Business

    Why local US newspapers are sounding the alarm

    July 18, 2018 Team Janmat Samachar

यह भी पढ़े

1 min read
  • Delhi

श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला,

August 7, 2026 Team Janmat Samachar
1 min read
  • Khaas Khabar

पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय

August 4, 2026 Team Janmat Samachar
1 min read
  • National

पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

August 4, 2026 Team Janmat Samachar
1 min read
  • Khaas Khabar

कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद

August 4, 2026 Team Janmat Samachar

रीसेंट पोस्ट

  • श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला,
  • पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय
  • पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
  • कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद
  • हंगामे और विरोध के बीच लोकसभा से पारित हुआ विनियोग विधेयक
  • ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
  • संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
  • Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’

खोजें

टैग्स

Aamir Khan AAP Akhilesh Yadav Arun Jaitley Arvind Kejriwal Bank Bihar BJP Black Money bollywood Bollywood News Congress Cricket delhi Demonetisation Donald Trump Dr. Ved Pratap Vedic entertainment Health Hollywood India Jammu And Kashmir Latest Launch MATCH Modi Modi Government Modi Initiative Mumbai Narendra Modi Nitish Kumar Notebandi Pakistan Prime Minister Priyanka Chopra Rahul Gandhi Salman Khan Samajwadi Party Shahrukh Khan Share Market Tamil Nadu Technology Useful Information Useful Tips Uttar Pradesh Yogi Adityanath

केटेगरी

Automobile blog Business Cartoon Corona Updates Crime Dating Tips Delhi Drivers in Windows 11 Entertainment Fake News Fix PC Issues Hamare Columnists Health Janmat Samachar Khaas Khabar Lifestyle National Newsbeat Notepad++ Photos Politics Science Special Sports Stories Technology Viral Windows Update Errors World
  • About
  • Advertise
  • Career
  • Contact
  • Facebook
  • Facebook
  • Instagram
  • Linkedin
  • Youtube
  • VK
  • Twitter
  • Youtube
Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.