मुंबई: जाह्नवी कपूर सोमवार को अपनी पहली फिल्म ‘धड़क’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर थोड़ी नर्वस और रोमांचित नजर आईं। इस खास मौके पर अपनी मां व दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को यादकर भावुक हो गईं। जाह्नवी ने कहा, “मैं निश्चित रूप से आज उन्हें याद कर रही हूं। उन्होंने सबसे बड़ी और मददगार सुझाव यह दी थी कि कड़ी मेहनत करो और हर भावना को महसूस करो।”
इस मौके पर 21 वर्षीय जाह्नवी के पिता बोनी कपूर भी मौजूद थे, जो श्रीदेवी के जाने के बाद से लगातार उन्हें सहयोग देते रहे हैं।
जाह्न्वी ने कहा, “पापा ने मुझे अभिनय संबंधी कोई सुझाव नहीं दिया लेकिन प्यार, प्रोत्साहन और काफी सहयोग दिया है, तो मुझे लगता है कि काफी है।”
ट्रेलर लॉन्च से पहले जाह्न्वी के सौतेले भाई अर्जुन कपूर ने भी जाह्नवी का हौसला बढ़ाने के लिए कुछ बातें कही।
जाह्नवी ने कहा कि फिल्म की शूटिंग का पहला दिन काफी मजेदार था।
उन्होंने कहा, “हम लोग घबराए हुए नहीं थे क्योंकि शशांक ने पहले से ही सहज पारिवारिक माहौल बना दिया था। शॉट देने से पहले हमने काफी रिहर्सल किया, तो चीजें आसान और मजेदार हो गईं।”
‘धड़क’ 20 जुलाई को रिलीज हो रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।