मुंबई: विमानन कंपनी जेट एयरवेज की रियाद-मुंबई की उड़ान सेवा शुक्रवार को उड़ान भरने के दौरान फिसलकर रनवे से आगे चला गया।
यह घटना उड़ान संख्या 9डब्ल्यू523 के साथ हुई, जिसमें चालक दल के सात सदस्यों के साथ 142 यात्री सवार थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। यह फ्लाइट रियाद से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी।
विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बार निकाला गया और टर्मिनल की इमारत के भीतर ले जाया गया।
विमानन कंपनी यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था कर रही है।
जेट एयरवेज ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को इसकी जानकारी दी।
हालांकि, इस घटना के बाद विमानन कंपनी की अन्य सभी सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू