लॉस एंजेलिस: फिल्म ‘स्टार वार्स’ में फिन के रूप में लोकप्रियता हासिल कर चुके अभिनेता जॉन बोयेगा एक निर्माता के तौर पर खुश हैं, लेकिन उनकी फिल्मों के निर्देशन की कोई योजना नहीं है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, बोयेगा ने पोर्टल स्काई न्यूज से एक साक्षात्कार में कहा, “मेरी निर्देशन करने की कोई योजना नहीं है। मैं निर्देशकों का सम्मान करता हूं और उनके काम का सम्मान करता हूं।”
उन्होंने कहा कि एक निर्माता के रूप में आपको अपने निर्देशक के रचनात्मक दृष्टिकोण पर भरोसा करना पड़ता है, लेकिन साथ ही आप उन्हें सलाह देते हैं और सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करते हैं, लेकिन निर्देशन इस सबसे काफी अधिक है।”
उन्होंने कहा, “यहां तक कि अभिनेता के नाते भी काफी कुछ करना होता है इसलिए मुझे उसके लिए योग्य होना चाहिए।”
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट