लॉस एंजेलिस: टेलीविजन धारावाहिक ‘एलिमेंटरी’ में जोन वाटसन के रूप में नजर आ रहीं अभिनेत्री लूसी लिउ का कहना है कि उन्हें टेलीविजन में काम करना पसंद है क्योंकि यहां गुणात्मक काम अधिक होता है।
लिउ ने कहा, “मुझे टेलीविजन में काम करना पसंद है, खासतौर पर अब यहां अधिक गुणवत्ता वाला काम होता है।”
वह ‘चार्लीज एंजल्स’, ‘किल बिल’, ‘प्लेबैक’, ‘चिकागो एंड ‘कुंग फू पांडा” जैसी फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं।
इन दिनों शार्लेक होम्स की जासूसी कहानियों पर आधारित ‘एलिमेंटरी’ में नजर आ रही हैं। भारत में इसका प्रसारण एएक्सएन पर होता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू