मियामी: वर्ल्ड नंबर-23 टेनिस खिलाड़ी स्पेन की कार्ला सुआरेज मियामी ओपन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में चीन की याफान वांग से हार कर बाहर हो गईं हैं। चीन की खिलाड़ी ने सुआरेज को सीधे सेट में 7-5, 6-3 से मात देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, कार्ला सुआरेज गुरुवार को खेले गए इस मैच में पहले सेट में 5-3 से आगे चल रही थीं, लेकिन लगातार चार गेम हार कर वह वर्ल्ड नंबर-117 चीनी खिलाड़ी से पीछे हो गईं और मैच हार गईं।
दूसरे सेट के दूसरे गेम में स्पेन की खिलाड़ी अपनी सर्विस गंवा बैठीं और इसके बाद वह अगले छह गेम तक अपनी सर्विस नहीं बचा सकीं।
मैच के बाद सुआरेज ने कहा कि वह थकान के कारण हार गईं।
उन्होंने कहा, “मैं शारीरिक तौर पर सही नहीं थी। मैं थोड़ी थकी हुई थी, शायद इसलिए क्योंकि यहां थोड़ी ज्यादा गर्मी है।”
अगले दौर में वांग का सामना अमेरिका की एलिसन रिस्के से होगा जिन्होंने फ्रांस की कैरोलिना ग्रेसिया को 6-3, 6-1 से मात दी।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया