न्यूयॉर्क: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने बॉलीवुड फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस फिल्म ने भारत की स्वच्छता चुनौती के बारे में दर्शकों को शिक्षित किया है। यह फिल्म गेट्स को 2017 में प्रभावित करने वाली सात चीजों में शामिल है।
गेट्स ने मंगलवार को ट्वीट किया, “कोई इनकार नहीं सकता कि 2017 वास्तव में एक कठिन साल था ..लेकिन इसने उम्मीद और प्रगति के कुछ अद्भुत क्षण भी दिए हैं।”
इसके बाद गेट्स ने ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के लिंक को साझा करते हुए कहा, “टॉयलेट : एक प्रेम कथा, नई-नवेली जोड़ी के बॉलीवुड रोमांस ने दर्शकों को भारत की स्वच्छता चुनौती के बारे में शिक्षित किया है।”
‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने बिल गेट्स को उनके प्रयासों की सराहना करने के लिए धन्यवाद किया है।
भूमि ने कहा, “‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ एक रूढ़िवादी कार्य को समाप्त करने की एक कोशिश थी, जो दुनिया की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। हम वास्तव में उम्मीद करते हैं कि खुले में शौच जल्द ही अतीत की बात बन जाएगी। एक उज्जवल और बेहतर दुनिया के लिए खुले में शौच के लिए ना।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।