मुंबई : फिल्म ‘टोटल धमाल’ की टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों के परिवारों के लिए 50 लाख रुपये की मदद दी है। फिल्म से जुड़े एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “फिल्म निर्माता और फिल्म के कलाकार पुलवामा शहीदों के परिवार की मदद करने के लिए एकसाथ आए हैं। भारतीय सैनिकों को इस घटना से गुजरते हुए देखना एक दुख की बात है और टीम उनके परिवारों के लिए अपना छोटा सा योगदान देना चाहती थी।”
अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने सोमवार को अपनी फिल्म ‘टोटल धमाल’ को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसी आशय का ट्वीट फिल्म के अभिनेता रितेश देशमुख ने भी किया।
यह फैसला पुलवामा हमले को देखते हुए लिया गया है जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 49 जवान शहीद हो गए थे।
‘टोटल धमाल’ 22 फरवरी को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट