ताइपे: ताइवान के रक्षा मंत्री ने बुधवार को कहा कि चीनी विमान वाहक पोत लियाओनिंग ने देश के हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसपैठ की। इससे एक दिन पहले मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ‘इतिहास की सजा’ के साथ ताइवान को धमकाया था। रक्षामंत्री येन तेह-फा ने संसद को बताया कि चीनी विमान वाहक पोत ने ताइवान के जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) में घुसपैठ की थी, लेकिन साथ ही कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा की जाएगी।
ताइवान न्यूज की रपट के अनुसार, मंत्री ने कहा कि सेना चीनी सैन्य अभ्यास पर करीब से नजर रखे हुए है।
लियाओनिंग रविवार और सोमवार को दक्षिण चीन सागर में सैन्य अभ्यास में भाग लेने के बाद ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर गया था।
चीनी विमान वाहक पोत ने ताइवान क्षेत्र में ऐसे समय में घुसपैठ की है, जब एक दिन पहले ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के समापन सत्र में अपने भाषण के दौरान द्वीप की स्वतंत्रता को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान