लॉस एंजेलिस: हॉरर फिल्म ‘द कॉन्जुरिंग’ के पटकथा लेखक चाड और केरी हायेस को ‘डाई हार्ड 6’ की पटकथा को फिर से लिखने के लिए अनुबंधित किया गया है।
फिल्म में अभिनेता ब्रूस विलिस भी हैं जो इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म के समय से ही इसका हिस्सा बने हुए हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, लेन वाइडमैन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। वह इसके निर्माता भी है। फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म का नाम ‘डाई हार्ड : ईयर वन’ है।
पिछले महीने विलिस ने इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म की पटकथा लिखी जा चुकी है, लेकिन अब यह बात सामने आई है कि हायेस भाई पटकथा को दोबारा लिखने पर काम कर रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।