मुंबई : देश के प्रमुख शेयर बाजार गुरुवार को दशहरे के मौके पर बंद हैं। शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए शुक्रवार, 19 अक्टूबर को खुलेंगे। इससे पहले शेयर बाजार में बुधवार को नियमित कारोबार हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 382.90 अंकों की गिरावट के साथ 34,779.58 पर और निफ्टी 131.70 अंकों की गिरावट के साथ 10,453.05 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार सुबह 380.9 अंकों की मजबूती के साथ 35,543.38 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 103.95 अंकों की मजबूती के साथ 10,688.70 पर खुला।
–आईएएनएस

और भी हैं
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय
कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद