नई दिल्ली: दिल्ली व उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
यह झटके अफगानिस्तान-तजाकिस्तान की सीमा पर आए भूकंप के बाद महसूस किए गए।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई। इसका केंद्र हिंद कुश क्षेत्र में 190 किमी गहराई में रहा।
भूकंप के झटके कुछ सेंकेड तक महसूस किए गए। इसे दिल्ली व आसपास के इलाकों में महसूस किया गया। इसकी वजह से लोग अपने घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। दिल्ली मेट्रो ने तत्काल अपना परिचालन थोड़ी देर के लिए रोक दिया।
दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किसी तरह के नुकसान नहीं खबर नहीं है।
–आईएएनएस

और भी हैं
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप NDMC का संकल्प: आधुनिक विकास, बेहतर सेवाएं और विकसित भारत की दिशा में एक और कदम
श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला,
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता