नई दिल्ली| पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार शाम को एक इमारत ढह गई, जहां बचाव कार्य जारी है। इस बारे में अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने जानकारी दी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विजय पार्क में इमारत गिरने के संबंध में कॉल दोपहर 3.05 बजे प्राप्त हुई। जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने कहा, “अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान में जुटे हैं।”
इस घटना से संबंधित आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी