नई दिल्ली: दिल्ली गेट पर रविवार को देर रात आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया, “हमें आधी रात को 12:04 बजे फोन आया कि दिल्ली गेट पर बीएसएनएल की इमारत के पास आग लग गई है। इसके बाद तत्काल फायर टेंडर्स को घटनास्थल पर भेजा गया।”
दरियागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप NDMC का संकल्प: आधुनिक विकास, बेहतर सेवाएं और विकसित भारत की दिशा में एक और कदम
श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला,
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता