नई दिल्ली| उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक घर से पानी की मोटर चुराते हुए पकड़े गए एक चोर को गुस्साई भीड़ ने जमकर पीटा और फिर उसका सिर मुंडवा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार रात पुलिस हरकत में आई।
पुलिस ने कहा, “शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आया, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को पीटते हुए नजर आए। पूछताछ के दौरान, पता चला कि वजीराबाद गांव के स्थानीय निवासियों ने उसे कथित तौर पर पानी की मोटर चोरी करते हुए पकड़ा था। उसे बेरहमी से पीटा गया और उसका सिर मुंडवा दिया गया।”
चोर की पहचान शकील के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 355, 504, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर