नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की कोरोनावायरस से यहां एक अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक हेड कांस्टेबल की पहचान लीला धर के रूप में हुई है। वह दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में तैनात थे, जहां उन्हें 11 जुलाई को हल्के बुखार की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल में जांच रिपोर्ट में उन्हें पॉजिटिव पाया गया, और बाद में उन्हें 19 जुलाई को आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया और उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी।
शुक्रवार को घातक कोरोनावायरस से उनकी मौत हो गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली