नई दिल्ली| दिल्ली में कोरोना रोगियों के उपचार के लिए अब छोटे नर्सिंग होम और क्लीनिक को भी कोरोना स्पेशल नर्सिंग होम में तब्दील किया जा रहा है। दिल्ली सरकार इसके जरिए राजधानी में 5000 अतिरिक्त कोरोना बेड उपलब्ध कराना चाहती है। छोटे नर्सिंग होम्स और क्लीनिक के अलावा मध्यम दर्जे के मल्टीस्पेशलिटी नर्सिंग होम को भी कोरोना नसिर्ंग होम में बदला जा रहा है। दिल्ली में इस योजना के तहत 10 से 49 बिस्तर की क्षमता वाले नसिर्ंग होम को ‘कोविड-19 नसिर्ंग होम’ बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा “दिल्ली सरकार के इस निर्णय से 5000 से अधिक बेड करोना के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। अगले कुछ दिनों में हमारे अधिकारी हर नसिर्ंग होम के मालिक से बात करके उनकी समस्याओं को भी दूर करेंगे।”
इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डॉक्टरों से दिल्ली सरकार की टेली मेडिसिन हेल्पलाइन से जुड़ने की भी अपील की है। उन्होंने कहा मैं सभी डॉक्टर से अपील करता हूं कि वह स्वैच्छिक रूप से दिल्ली सरकार के इस अभियान से जुड़ें। इसके लिए 08047192219 नंबर पर मिस कॉल देकर डॉक्टर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस कठिन समय में दिल्ली के लोगों को आप की आवश्यकता है।
दिल्ली सरकार के एक अन्य फैसले के मुताबिक दिल्ली के छह फाइव स्टार होटल में भी कोरोना रोगियों का उपचार किया जाएगा। इनमें इंदिरा गांधी एयरपोर्ट स्थित पुलमैन होटल एंड रिसोर्ट, ओखला स्थित होटल क्राउन प्लाजा, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का होटल सूर्या, राजेंद्र प्लेस स्थित होटल सिद्धार्थ, पूसा रोड स्थित होटल जीवितेश और साकेत स्थित होटल शेरेटन शामिल हैं।
इन पांच सितारा होटलों को दिल्ली के अपोलो, बत्रा, मैक्स, गंगाराम, और बीएल कपूर अस्पताल के साथ जोड़ा गया है।
इस फैसले के अंतर्गत इस पांच सितारा होटल को कोरोना रोगियों के उपचार हेतु कमरे उपलब्ध कराने होंगे। आवश्यक सुविधाएं जैसे हाउसकीपिंग, रोगियों के लिए भोजन और होटल को डिसइनफेक्ट करने की व्यवस्था भी होटल द्वारा की जाएगी।
— आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण