नई दिल्ली | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायस से 38 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद यहां कुल मौतों की सख्या 4,945 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोनावायरस के 4,071 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 2.42 लाख के पार चली गई है।
दिल्ली में शनिवार को 61,973 आरटी-पीसीआर और एंटीजेन टेस्ट किए गए।
दिल्ली सरकार ने कहा कि अब तक 2,42,899 लोग यहां कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2,05,890 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं।
सरकार ने बताया कि एक दिन में 4,219 मरीज ठीक हुए हैं।
दिल्ली में फिलहाल 1,820 कंटेनमेंट जोन हैं
–अईाएएनएस

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली