नई दिल्ली| दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में सोमवार देर शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रात 10.36 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक ट्वीट में कहा कि हरियाणा के झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में रात 10:36 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया।
अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
–आईएएनएस

और भी हैं
पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय
कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद
हंगामे और विरोध के बीच लोकसभा से पारित हुआ विनियोग विधेयक