नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह ठंड रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 16 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई जबकि 20 तय समय से देरी से चल रही हैं जबकि दो के समय में फेरबदल किया गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन के समय आसमान साफ रहेगा जबकि सुबह हल्की धुंध रहेगी।”
अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
–आईएएनएस

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली