नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता लगातार चौथे दिन भी ‘बेहद खराब’ स्तर पर दर्ज की गई।
यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ऊपर 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, “सुबह हल्की धुंध और कुहासे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा।”
राजधानी में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 91 फीसदी रही। विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वायु गुणवत्ता व मौसम पूवानुर्मान व अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, समूची दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी का सोमवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया, जो मौसम का सामान्य तापमान है जबकि न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री अधिक 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी