नई दिल्ली | श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों के बीच वितरण के लिए रखी स्नैक्स और पानी की बोतलों को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रवासियों श्रमिकों ने लूट लिया। अधिकारिक सूत्रों ने रविवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि प्रवासी कामगारों का यह एक समूह पंजाब के अमृतसर से बिहार के गया के लिए निकला था।
उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे हुई। अधिकारी ने कहा कि आईआरसीटीसी कर्मचारियों द्वारा ट्रेन के यात्रियों के लिए रखे जा रहे स्नैक्स के चार डिब्बों को समूह ने लूट लिया।
प्रवासियों ने चिप्स व बिस्कुट के कई पैकेटों और पानी की बोतलों को उठाया और मौके से तुरंत निकल गए। बीच बचाव के लिए रेलवे पुलिस या अन्य अधिकारी मौजूद नहीं थे।
गौरतलब है कि पुरानी दिल्ली स्टेशन से केवल प्रवासी श्रमिकों के लिए ही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण