नई दिल्ली: पुलिस ने गुरुवार को यहां सिग्नेचर पुल पर नंगा होकर नाचने के कारण चार किन्नरों को गिरफ्तार किया।
सोशल मीडिया पर उनके नंगे नाचने का वीडियो वायरल हो जाने के बाद बुधवार को उनके खिलाफ सार्वजनिक जगह पर अश्लीतता फैलाने का मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस उपायुक्त ए.के. ठाकुर ने बताया, “हमने उन्हें गिरफ्तार किया है।”
उन्होंने कहा कि जांच चल रही है कि कब यह घटना घटी।
ठाकुर ने कहा, “हमने सिग्नेचर पुल पर गश्त बढ़ाई है, ताकि ऐसी घटनाएं दुबारा ना हो।”
यह पुल 4 नवंबर को खोला गया था, तभी से यह राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर