मुंबई: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बताया कि उन्हें अपने पूर्व प्रेमी नेस वाडिया वाडिया की ‘साहसी’ दादी दीना वाडिया से मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है।
पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की बेटी दीना वाडिया का गुरुवार को न्यूयॉर्क में उनके घर पर निधन हो गया। वह 98 वर्ष की थीं।
प्रीति ने गुरुवार को ट्वीट किया, “यह सुनकर खेद है कि खूबसूरत और साहसी दीना वाडिया अब नहीं रहीं। मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य मिला और मैं उनकी प्रशंसक हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”
दीना ने अपने पिता की असहमति के बावजूद, मुंबई स्थित पारसी व्यापारी नेविल वाडिया से शादी की थी और विभाजन के बाद भारत में रहीं।
उनकी एक बेटी डायना वाडिया, बेटा नुस्ली वाडिया है, इसके अलावा, उनका पोता नेस और जेह वाडिया और दो पड़पौत्र जेह और एला वाडिया हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।