मुंबई | लॉकडाउन के शुरुआत से ही दीपिका पादुकोण ने फिल्मों की एक सूची तैयार कर ली थी, जिसे वह क्रिएटिविटी के प्रति प्रेरित रहने के लिए देखना चाहती थीं। इस दौरान उन्होंने कई अच्छी फिल्में, बहुप्रशंसित भारतीय वेब सीरीज देखकर अपना व़क्त बिताया। यही नहीं अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ भी सुझाव साझा करना शुरू कर दिया है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर एक हाइलाइट है, जिसमें उनके सुझाव की सूची शामिल है। इसे ‘डीपी का सुझाव’ कहा जा रहा है। इन सुझाव में ‘जोजो रैबिट’, ‘फैंटम थ्रेड’, ‘हर’, ‘इनसाइड आउट’, ‘स्लीपलेस नाइट्स इन सिएटल’ जैसी फिल्में और ‘पाताल लोक’, ‘हॉलीवुड’ जैसे अन्य शो शामिल हैं।
अभिनेत्री ने अपने दिन का एक हिस्सा इसके लिए समर्पित कर रखा है, क्योंकि विभिन्न कलाकारों के उल्लेखनीय अभिनय देखकर एक कलाकार के तौर पर उन्हें अपना दायरा बढ़ाने में मदद मिल रही है।
दीपिका पादुकोण जो अपने ऑन-स्क्रीन करिश्मा के लिए जानी जाती हैं, वह रचनात्मक रूप से खुद को प्रेरित रखने के लिए ऑनलाइन स्क्रिप्ट नरेशन सुनकर अपने लॉकडाउन का सदुपयोग कर रहीं है।
अपने क्राफ्ट और कला के प्रति उल्लेखनीय रूप से समर्पित दीपिका की यह सभी गतिविधियां उन्हें सेट पर वापस लौटने के व़क्त प्रेरित करेंगी।
अगर यह लॉकडाउन नहीं होता, तो अभिनेत्री इस व़क्त श्रीलंका में अगली फिल्म की शूटिंग कर रही होती।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।