नई दिल्ली | देश में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश मे कोरोना पीड़ित लोंगो की संख्या 13,387 हो गयी है। इसमें 11,201 लोग अभी भी कोविड-19 वायरस से पीड़ित हैं, जबकि 1748 लोगों इस वायरस से मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 437 लोग इस बीमारी से मारे जा चुके हैं। ऐसे में कोविड-19 वायरस की रोकथाम के लिए एक बार फिर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की आज बैठक होने वाली है। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन करेंगे।
इसके साथ ही साथ बैठक में केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, गृह राज्य मंत्री नित्या नन्द राय केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पृरी समेत कई और मंत्री शिरकत करेंगे।
लेकिन खास बात यह है कि आज की बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी हिस्सा लेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पहली बार इस बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कोरोना के साथ साथ सुरक्षा के मसले पर भी आज ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में चर्चा हो सकती है ।
–आईएएनएस

और भी हैं
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका