पेरिस : लाल बजरी के बादशाह माने जाने वाले और अपने 11वें खिताब की तलाश में लगे वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के नडाल ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के तीसरे दौर प्रवेश कर लिया है।
शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल ने गुरुवार को अपने दूसरे दौर के मुकाबले में अर्जेटीना के गुइडो पेला को दो घंटे तीन मिनट तक चले तीन सेटों के मुकाबले में 6-2, 6-1, 6-1 से मात दी।

अगले दौर में राफेल की भिड़ंत फ्रांस के रिचर्ड गेस्कट से होगी जिन्होंने ट्यूनीशिया के मालेक जजीरी को 6-2, 3-6, 6-3, 6-0 से हराकर तीसरे दौर में कदम रखा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत बनाम न्यूजीलैंड: चोटिल ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, कुमार कुशाग्र कवर के तौर पर टीम में हुए शामिल
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट