नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में लोकप्रिय नेताओं की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को शर्मनाक और पागलपन बताते हुए इसकी निंदा की। राज्यसभा के सभापति नायडू का यह बयान त्रिपुरा में कथित तौर पर भाजपा समर्थकों द्वारा लेनिन की प्रतिमा को ढहाए जाने के बाद आया है।
तमिलनाडु में द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक पेरियार की प्रतिमा और कोलकाता में जनसंघ के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं को भी ढहा दिया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान