लॉस एंजेलिस : गायिका शेरिल ट्वीडी को बालों पर नारियल का तेल लगाना पसंद है। उनका कहना है कि नारियल का तेल बालों की देखभाल से लेकर मॉश्चुराइजर तक के लिए पर्याप्त है।
शेरिल ट्वीडी ने ग्लैमर पत्रिका को बताया, “मां बनने के बाद एक बार फिर मैं खुद पर ध्यान देने लगी हूं। आपको समय ही नहीं मिलता। मां बनने के बाद आपके पास खुद के लिए समय नहीं होता। इसलिए मैं बालों की देखभाल के लिए सब तामझाम छोड़ सिर्फ नारियल तेल लगाती हूं। मैं इसका हर जगह इस्तेमाल करती हूं, बाल से लेकर पैर की उंगलियों तक।”
शेरिल ट्वीडी (35) 20 महीने के बेटे बेयर की मां है।
वह मांओं को सलाह देते हुए कहती हैं कि पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है।
वह कहती हैं, “जब आपका बच्चा सो जाए, आप भी सो जाएं। मैं पिछले कुछ महीनों से ऐसा ही कर रही हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।