पेरिस : ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के चिकित्सक रोड्रिगो लास्मार अपनी टीम के खिलाड़ी नेमार की पैर की चोट की जांच के लिए फ्रांस पहुंच गए हैं। फुटबाल के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
लास्मार ने मीडिया की उन सभी रिपोर्टों को खारिज किया है, जिसमें यह कहा गया है कि 26 वर्षीय खिलाड़ी नेमार की सर्जरी होगी।
ब्राजीलियाई समाचार पत्र ‘ओ ग्लोबो’ को दिए एक बयान में लास्मार ने कहा, “इलाज के लिए अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। पीएसजी टीम के चिकित्सकों से मिलने के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा।”
लीग-1 में मार्सिले के खिलाफ खेले गए एक मैच में नेमार को चोट लगी थी। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
–आईएएनएस

और भी हैं
आईपीएल : जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची केकेआर, डीसी का हुआ नुकसान
एशियन कप क्वालिफायर्स: डेब्यू मैच में रयान विलियम्स का गोल, भारत ने हांगकांग को 2-1 से हराया
पीएसएल: पाकिस्तान क्रिकेट शर्मसार, बॉल टैंपरिंग के लिए फखर जमान पर 2 मुकाबलों का बैन