चेन्नई: अभिनेता प्रकाश राज ने एक साल पहले मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए नोटबंदी के फैसले को सरकार की ‘सबसे बड़ी भूल’ बताते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि वह इसके लिए माफी मांगे।
प्रकाश राज ने ट्विटर पर ‘जो कोई भी इससे संबंधित है’ शीर्षक से एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “हालांकि अमीरों को अपने कालेधन को नए नोट में बदलने का तरीका मिल गया। इस विघटनकारी प्रभाव ने लाखों लोगों को असहाय कर दिया और असंगठित क्षेत्र के कामगार बेरोजगार हो गए। क्या आप अपने समय की सबसे बड़ी गलती के लिए माफी मांगेंगे।”
8 नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा करते हुए 500 और 1000 रुपये के नोटों का विमुद्रीकरण कर दिया था और कहा था कि इसका उद्देश्य कालेधन पर रोक लगाना और आतंक को की जाने वाली फंडिंग को समाप्त करना है।
दक्षिण फिल्मों में लोकप्रिय अभिनेता ने पिछले सप्ताह कमल हासन के ‘हिंदू चरमपंथियों’ पर उनके विचार का समर्थन किया था।
एक महीने पहले, प्रकाश ने सोशल मीडिया पर कुछ वर्ग द्वारा बेंगलुरू में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का जश्न मनाने पर मोदी की ‘चुप्पी’ की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी की चुप्पी ‘डरावनी’ है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’