न्यूयॉर्क| अमेरिका के न्यूयॉर्क में नेपाली मूल की महिला पर स्थानीय भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर हमला किया गया और उसके बाद उसे मेट्रो ट्रैक पर फेंक दिया गया लेकिन खुशकिस्मती यह रही कि दो लोगों ने मेट्रो आने से पहले ही महिला को बचा लिया।
न्यूयॉर्क डेली के मुताबिक, कमला श्रेष्ठ (49) पर मंगलवार रात को किए गए हमले में उनके सिर पर चोट आई है और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस का कहना है कि हमलावर अश्वेत था और उसकी उम्र 20 से 29 साल के बीच थी।
पीड़ित महिला ने एक समाचार पत्र को बताया, “मुझे आज नया जीवन मिला है। मुझे अच्छा लग रहा है। मैं आज लगभग मर ही जाती। मैं मरना नहीं चाहती थी। मैं मदद के लिए चिल्लाई।”
कमला के पति नाम लाल श्रेष्ठ ने डब्ल्यूएनबीसी टीवी को बताया कि वह उन दोनों शख्स को ढूंढना चाहते हैं, जिन्होंने मेरी पत्नी की जान बचाई।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान