मुंबई: आइमैक्स 3 डी में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म ‘पद्मावत’ ने भारत के 12 आइमैक्स थियेटरों से शुरुआती सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर 4,61,000 डॉलर (29 करोड़ रुपये से अधिक) की कमाई की है।
आईएमएक्स कॉरपोरेशन और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने मंगलवार को एक बयान के माध्यम से फिल्म की कमाई की घोषणा की।
आईएमएक्स एंटरटेनमेंट के सीईओ और आईएमएक्स कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष ग्रैग फोस्टर ने कहा, “भारत में आईएमएक्स बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन स्थानीय दर्शकों के बीच भारत की सबसे बड़ी फिल्मों को हमारे अल्ट्रा-इमर्सिव प्रारूप में दिखाए जाने की बढ़ती मांग को रेखांकित करता है।”
उन्होंने कहा, “हम भारत में और हमारे वैश्विक नेटवर्क पर फिल्म की लगातार सफलता के लिए उत्साहित हैं।”
सूफी कवि मलिक मुहम्मद जायसी की कविता ‘पद्मावत’ पर आधारित फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत अंधारे ने कहा, “‘पद्मावत’ के निर्माता के रूप में, हम अपने दर्शकों को अदद्भुत सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।