मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ के ट्रेलर को मिली तारीफ और सकारात्मक प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं।
रणवीर ने मंगलवार को ट्विटर पर एक खुला पत्र लिखा, जहां उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए दोस्तों, मीडिया, दर्शकों सहित हर किसी का आभार जताया।
पत्र में उन्होंने लिखा, “मैं तहे दिल से उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंेने उदारता के साथ हमारे ट्रेलर पर प्यार और तारीफों की बरसात की है। चारों तरफ से मिल रही ढेर सारी प्रशंसा अद्भुत और अभिभूत कर देने वाली है।”
अभिनेता ने संजय लीला भंसाली को ‘क्रेजी जीनियस’ और ‘उम्दा निर्माता’ बताया।
रणवीर ने लिखा कि यह उस खून, पसीने और आंसू का परिणाम है, जिसे उनकी टीम ने इस बड़े प्रयास में डाला है।
फिल्म ‘पद्मावती’ में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी हैं। यह फिल्म एक दिसंबर को रिलीज हो रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।