मुंबई| हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर जैसी फिल्मी हस्तियों ने ग्लासगो में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित करने वाली पी.वी. सिंधु को बधाई दी है।
इन हस्तियों ने कहा है कि फाइनल की हार के बावजूद उनके लिए वही (सिंधु) विजेता हैं। सिंधु को जापान की नोजोमी ओकुहारा ने महिला एकल वर्ग के फाइनल में 19-21, 22-20, 20-22 से मात दी।
प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली सिंधु के बारे में बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर पर यह प्रतिक्रिया दी :
अमिताभ बच्चन : पी.वी. सिंधु आपने भारत को गौरवान्वित किया। जोश, सहनशिक्त, हिम्मत के साथ आप चैंपियन हैं..मेरे लिए आप विजेता हैं..कभी भी हिम्मत मत हारिए।
हेमा मालिनी : रजत पदक जीतने पर आपको बधाई सिंधु..मुकाबले में आपने कड़ी टक्कर दी और आपने हमें गर्व महसूस कराया।
शूजीत सरकार : जब महिलाएं उभरेंगी, तभी वास्तव में भारत खूब चमकेगा और वे ऐसा कर रही हैं..पी.वी. सिंधु और साइना नेहवाल को सलाम।
अनुपम खेर : जय हो। सिंधु विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं।
सोनू सूद : सिंधु..आप एक विजेता हैं। भारत आपको सलाम करता है। क्या शानदार मैच था!
–आईएएनएस

और भी हैं
आईपीएल : जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची केकेआर, डीसी का हुआ नुकसान
एशियन कप क्वालिफायर्स: डेब्यू मैच में रयान विलियम्स का गोल, भारत ने हांगकांग को 2-1 से हराया
पीएसएल: पाकिस्तान क्रिकेट शर्मसार, बॉल टैंपरिंग के लिए फखर जमान पर 2 मुकाबलों का बैन