नई दिल्ली। युवा बीजेपी नेता सहयोग दिल्ली संस्था के संयोजक मनोज के जैन ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने हेतु लॉकडाउन में दरियागंज जैन बाल आश्रम, महावीर वाटिका, बाल्मीकि मंदिर सौ क्वार्टर सहित विभिन्न स्थानों पर दरियागंज के एसीपी व एसएचओ स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से प्रतिदिन भोजन वितरित कर रहे हैं। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसाई व समाजसेवी महेश जैन, अतुल जैन, दीपक जैन आदि के सहयोग से संपूर्ण लॉकडाउन अवधि में भोजन वितरण का कार्य कर रहे हैं। भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य मनोज के जैन ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को मात देने के लिए सरकार व समाज को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब दिल्ली सरकार गरीब, दिहाड़ी मजदूरों के लिए जनकल्याणकारी योजना को लागू करने की बात कर रही है तो आखिर गरीब व मजदूर दिल्ली को छोड़कर पलायन करने के लिए क्यों मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। जिसकी वजह से आनंद विहार में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए और लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई गई। यह दिल्ली सरकार की सबसे बड़ी नाकामी थी और इस नाकामी को छुपाने के लिए दिल्ली सरकार तरह-तरह के झूठे वादे दिल्ली की जनता से कर रही है राशन वितरण में जमकर घोटाले बाजी की जा रही है और गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है। यदि निष्पक्ष रूप से राशन घोटाले की जांच हो तो कई राशन दुकानदार कानून की जद में होंगे।

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली