एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें पगड़ी पहने एक व्यक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पैर छूते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में राहुल गांधी भी कुछ अन्य लोगों के साथ खड़े दिख रहे हैं।
पड़ताल में हमने पाया कि तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा गलत है। तस्वीर में पगड़ी पहने दिख रहा व्यक्ति मनमोहन सिंह नहीं, बल्कि कांग्रेस से जुड़ा एक आम प्रतिनिधि है।
तस्वीर पहले भी गलत दावे के साथ वायरल हो चुकी है। सोनिया गांधी के पैर छूने वाला ये पगड़ी धारी शख्स पूर्व पीएम मनमोहन सिंह नहीं हैं। ये तस्वीर पहले भी कई प्लैटफॉर्म पर गलत-गलत दावों के साथ शेयर की जा चुकी है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री के विषय में अपमानजनक बातें शेयर करने वाले अकाउंट्स ने बाद में ये पोस्ट डीलिट कर दी थीं।

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा