नई दिल्ली:कारोनाकाल से झूझ रही दिल्ली मे पेट्रोल व डीजल की लगातार बढती कीमतो के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार व दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा अमृता धवन व कृष्णा नगर जिला अध्यक्ष गुरु चरण सिंघ राजू जी के नेतृत्व मे शकरपुर लाल बत्ती से लक्ष्मी नगर लाल बत्ती तक रोष प्रकट किया |
प्रदर्शन मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताऔ ने केंद्रीय मोदी सरकार व दिल्ली की आप केजरीवाल सरकार के प्रती रोष प्रकट किया |
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केंद्रीय मोदी सरकार से पेट्रोल पर एक्साइज डूटी रुपये 33 व दिल्ली कि आप केजरीवाल सरकार से रूपये 23 वैट हटाने कि मांग करी |प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार जी ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार व दिल्ली की आप सरकार ने 70 साल के इतिहास मे पेट्रोल रुपये 100 के पार पहुचाने का शर्मनाक कार्य कर कमर तोड महंगाई का आगाज कर दिया है जनता इन्हे कभी माफ नही करेगी |
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा अमृता धवन ने कहा केन्द्रीय मोदी सरकार व दिल्ली की आप केजरीवाल सरकार ने सत्तर साल के इतिहास मे पेट्रोल रूपया 100 के पार पहुचाने का शर्मनाक कार्य किया है|
प्रदर्शन मार्च के दौरान लक्ष्मी नगर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी डाक्टर हरि दत्त शर्मा, शकरपुर ब्लाक कांग्रेस नेता बब्ल चौधरी,कृष्णा नगर कोविड इंचार्ज पुलकित चर्तुर्वेदी, दिल्ली विश्वविधालय छात्र संघ के पूर्व प्रेस सचिव अजय नागपाल, कांग्रेस पूर्व निगम प्रत्याशी वार्ड 14E राजेश पांडे, प्रदेश लीगल सैल महासचिव हरिश गोला, प्रीत विहार ब्लाक अध्यक्ष चन्द्र मोहन शर्मा, वरिष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता जवाहर धवन, शकरपुर ब्लाक परीवेक्षक मनोज गुप्ता, महिला कांग्रेस सोशल मीडिया दिल्ली अध्यक्ष रेनू रस्तोगी, कांग्रेस सदस्य विनित गुप्ता, पूर्व पार्षद रमेश पंडित,पुरशोतम भारद्वाज ,शाहाना अब्बासी, मुजीब भाई, नीलम जैन, अमित मिश्रा, इन्द्रजीत सिंघ , विकास कुमार व यश धवन मौजूद थे |

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण