नई दिल्ली: असम के बिश्वनाथ जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। असम में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक जताते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, असम के बिश्वनाथ जिले में एक सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से मैं दुखी हूं। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
उन्होने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हुए अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘ मैं घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
आपको बता दें कि, असम में बीहू उत्सव में शामिल होने के बाद शनिवार रात को ये लोग अपने घरों को लौट रहे थे लेकिन राज्य के बिश्वनाथ जिले में हुई सड़क दुर्घटना की वजह से कई लोगों को अपनी जाने गंवानी पड़ी।
–आईएएनएस

और भी हैं
सऊदी अरब के रियाद, दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित
भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव
दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है पुलिस: सीएम मोहन यादव