मुंबई : जाने-माने रंगमंच कलाकार व फिल्म अभिनेता मानव कौल फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ की सफलता से मिली प्रसिद्धि का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘दिलचस्प’ फिल्मों के प्रस्तावों मिल रहे हैं, जिससे वह बेहद खुश हैं।
मानव ने आईएएनएस को बताया, “मैं बेहद दिलचस्प स्थिति में हूं। मुझे कई दिलचस्प प्रस्ताव मिल रहे हैं, जो बेहद अच्छे हैं। जब आप किसी सफल और सकारात्मक फिल्म का हिस्सा होते हैं, तो ऐसा होना लाजिमी है।”
उन्होंने कहा, “अब, मुझे आप गानों में ज्यादा नाचते देखेंगे और यह शानदार है क्योंकि आप को एक बेहतरीन फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला और इस फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। यह 2017 की सफल फिल्मों में से एक रही।”
मानव ने कहा कि उनके जीवन में अब बदलाव आ गया है। वह अब जहां भी जाते हैं लोग उन्हें पहचान लेते हैं और एक कलाकार के रूप में उन्हें यह सब बहुत अच्छा लगता है।
‘तुम्हारी सुलु’ रविवार को सोनी मैक्स चैनल पर दिखाई जाएगी। फिल्म में वह विद्या बालन के पति बने हैं।
मानव टीवी शो करने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोई अच्छा शो मिलता है तो वह जरूर करना चाहेंगे क्योंकि भारत में टीवी की पहुंच ज्यादा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।