मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके प्रेमी अमेरिकी गायक निक जोनस शुक्रवार रात को मुंबई में हाथों में हाथ डाले नजर आए। इस डिनर को ‘प्री अंगेजमेंट पार्टी डिनर’ कहा जा रहा है। इस दौरान इस जोड़े के परिजन भी साथ थे। ऐसी अफवाहें हैं कि यह जोड़ा रोका सेरेमनी के जरिए अपने संबंधों को औपचारिक कर सकता है। इस दौरान शनिवार को एक पार्टी के आयोजन की भी खबर है। हालांकि, इसकी अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
प्रियंका के घर पर जश्न की तैयारियां साफ देखी जा सकती है। उनका घर फूलों से सजा हुआ है।
निक अपने माता-पिता के साथ गुरुवार रात को ही मुंबई पहुंच गए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे