लंदन : अभिनेत्री किएरा नाइटली ने बताया कि वह त्वचा में नयापन बनाए रखने के लिए फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं करतीं। नाइटली ने वेबसाइट ‘वोग डॉट को डॉट यूके’ से कहा, “मैं सुबह मॉइस्चराइजर और कॉनसीलर का प्रयोग करती हूं और फाउंडेशन का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करती, मुझे ज्यादा मेकअप पसंद नहीं, इसलिए हमेशा इससे दूर रहना पसंद करती हूं।”
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘कोलैटरल ब्यूटी’ की अभिनेत्री ने बताया कि वह किस तरह त्वचा संबंधी समस्या से निपटने की कोशिश करती हैं।
उन्होंने कहा, “जब मैं 24 साल की थी तो मेरी त्वचा बहुत खराब थी और तब मैं कुछ नहीं करती थी। इसके बाद मैंने इस पर विचार किया कि मेरे लिए क्या बेहतर रहेगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर