लॉस एंजेलिस : ‘लव आइलैंड’ अभिनेत्री गैबी एलेन ने बताया कि वह भूतों को मानती हैं। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, कैंसर के कारण चार वर्ष पूर्व पिता को खो चुकीं अभिनेत्री को अपनी पिता के आसपास होने का अहसास होता रहता है।
‘सेलिब्रिटी गोस्ट हंट’ पर गैबी ने कहा, “मैं भूतों को मानती हूं। मेरा मानना है कि मैं उन लोगों में से हूं जो खुद को सही समझते हैं और मैं डरती भी बहुत हूं। चार साल पहले मेरे पिता का निधन हो गया और मुझे उनके आसपास होने का अहसास होता रहा है।”
उन्होंने कहा, “एक बार मुझे यहां तक लगा कि मैंने उनकी आवाज सुनी, लेकिन यह भ्रम हो सकता है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की