मुंबई| अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी गर्भावस्था की सभी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि इस बारे में लगातार यह उत्सुकता परेशान करने वाली है। बिपाशा पिछले साल अप्रैल में अभिनेता करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। ऐसी खबरें हैं कि यह जोड़ी अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रही है।
38 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर के जरिये इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि जब भी ऐसा होगा तो वह इसे अपना प्रशंसकों के साथ साझा करेंगी।
उन्होंने लिखा, “अभी फिलहाल हम बच्चे की योजना नहीं बना रहे हैं। जब हम यह योजना बनाएंगे तो यह एक अच्छी खबर होगी, जिसे हम अपने शुभचिंतकों के साथ साझा करेंगे।”
बिपाशा 2015 में करन के साथ ही फिल्म ‘अलोन’ में नजर आई थीं।
बिपाशा का कहना है कि वह हर मामले में स्पष्ट रुख रखती हैं। इसलिए लोग किसी तरह की अफवाह पर यकीन न करें।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।