मुंबई: आस्ट्रिया में चुनौतीपूर्ण मौसम में फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता सलमान खान को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हुईं। निर्देशक अली अब्बास जफर ने यह जानकारी दी।
आस्ट्रिया में फिल्म की शूटिंग के बारे में जफर ने एक बयान में कहा, “जो हम पर्दे पर देखते हैं, वह हमें जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है। कभी-कभी शूटिंग करना बहुत मुश्किल होता है, जैसा की हमारे साथ आस्ट्रिया में शूटिंग के दौरान हुआ।”
जफर ने कहा, “टाइगर जिंदा है के एक महत्वपूर्ण अध्याय के लिए हमें अलग-थलग जगह, एकांत में शूटिंग करना था। हमें आस्ट्रिया के पहाड़ियों में एक जगह मिली जहां ऐसा प्रतीत होता है कि समय रुक और जम गया है।”
उन्होंने कहा, “यहां शूटिंग करने का मतलब है अनपेक्षित परिस्थितियों से जूझना। शूटिंग के दौरान हमें सच में बहुत तकलीफ हुई। सलमान को स्वास्थ्य समस्याएं हुईं लेकिन फिर भी यहां उन्होंने फिल्म के एक कठिन एक्शन सीन की शूटिंग की।”
टीम ने वहां एक गाने की भी शूटिंग की।
जफर ने कहा, “हमने जेम्स बांड की फिल्म ‘स्पेक्टर’ पर काम करने वाले अंतर्राष्ट्रीय दल के साथ काम किया, इसलिए हमारे पास विशेषज्ञता थी। अंत में एक टीम के रूप हमें खुशी हुई कि हम सफलतापूर्वक फिल्म की शूटिंग पूरी करने में कामयाब रहे।”
फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान के साथ कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’