नई दिल्ली। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राहुल मित्रा बहुत जल्द फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, सुनील शेट्टी, दिव्या दत्ता और ईशा के साथ फिल्म ‘फाइल नंबर 323’ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। कार्तिक के. द्वारा निर्देशित यह क्राइम ड्रामा के निर्माता को मेहुल चौकसी की ओर से मिले कानूनी नोटिस मिलने के बाद से चर्चा में है।
कानूनी नोटिस में बताया गया था कि अनुराग कश्यप इस फिल्म में विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी जैसे लोगों के व्यक्तित्व से प्रेरित करोड़पति शख्स की भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी ओर सुनील शेट्टी एक चार्टर्ड एकाउंटेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जो आर्थिक अपराधियों को पकड़ने के लिए जोर-आजमाइश करता है, जबकि दिव्या दत्ता फिल्म में वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, राहुल मित्रा को सीबीआई के मुख्य वकील की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अनुबंधित किया गया है, जिन्हें अनुराग कश्यप के चरित्र के खिलाफ एक मजबूत मामला बनाने का काम सौंपा जाएगा। दिव्या दत्ता और राहुल मित्रा के बीच के दृश्यों के साथ फिल्म की शूटिंग सप्ताहांत में शुरू हो गई है, जिसे वर्तमान में मुंबई के बाहरी इलाके में एक स्टूडियो में फिल्माया गया है।

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू